IND vs SL : : रियान पराग ने भारत को बनाया चैंपियन, बल्ले से नहीं गेंद से जिताया मैच, सूर्या की चालाकी पड़ी श्रीलंका पर भारी

श्रीलंका और भारत के बीच 3 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकेले में खेला गया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मेजबानों को 43 रन से हराया। रियान पराग की बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रही।



भारत को पराग ने बल्ले से नहीं गेंद से बनाया चैंपियन

आखिरी ओवर्स में सूर्यकुमार यादव ने तेज गेंदबाजों की जगह गेंद पार्ट टाइम स्पिनर रियान पराग को थमा दी। वक्त के साथ धीमी हो चली पिच पर पेसर्स की बजाय फिरकी गेंदबाज ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते थे, सूर्या को ये बात बखूबी पता थी। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई अपने चार-चार ओवर का कोटा पूरा कर चुके थे, ऐसे में रियान पराग को गेंद थमाकर सूर्यकुमार यादव ने एक जुआ खेला। मैच में पहली बार 17वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रियान पराग ने अपने कप्तान के विश्वास को नहीं तोड़ा। उन्होंने 1.2 ओवर में सिर्फ पांच रन देकर तीन विकेट झटके और श्रीलंका की हार तय कर दी।

रियान पराग बने भारत के लिए गोल्डन आर्म

भारतीय टीम के बैटिंग ऑलराउंडर रियान पराग ने 1.2 ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 5 रन दिए और 3 विकेट झटके। उन्होंने कामिंदु, महीश तीक्षणा और दिलशान मदुशंका को चलता किया।


टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले टी20 में 43 रन से हराया। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन बोर्ड पर टांग दिए और मेजबानों को 214 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में श्रीलंका के ओपनर्स ने अच्छी फाइट की। लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिल पाया, इसके चलते वह 19.2 ओवर में 170 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं

*RSS को समझना है तो सिर्फ नाम नहीं, उसका पूरा प्रभाव समझिए**

भारत में कुछ संगठन ऐसे हैं जिनका नाम लेते ही बहस शुरू हो जाती है। RSS उन्हीं में से एक है। किसी के लिए RSS देशसेवा का सबसे बड़ा संगठन है, कि...

Blogger द्वारा संचालित.