funny

 एक महिला ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे...😂😂😂😂😂😂😂

एक लंबी मीटिंग खत्म करने के बाद मैं होटल से बाहर आई। थकी हुई थी, तो सोचा जल्दी से अपनी स्कूटी उठाऊं और घर निकलूं।



मैंने बैग में हाथ डाला... चाबी गायब !

वापस मीटिंग रूम में भागी, कुर्सियों के नीचे देखा, मेज पर देखा, पर चाबी कहीं नहीं थी।

अचानक मेरे दिमाग की बत्ती जली- "ओह नो ! चाबी तो स्कूटी में ही लगी रह गई!"

एक दिन तुम्हारी इस आदत की वजह से स्कूटी चोरी हो जाएगी!"

और मेरा जवाब होता था - "अरे, चाबी कहीं और खोने से अच्छा है कि... स्कूटी में ही लगी रहे, कम से कम याद तो रहेगा कि कहाँ है!"

लेकिन जब मैं पार्किंग में पहुँची... मेरे होश उड़ गए !

पार्किंग खाली थी। मेरी स्कूटी 🛵वहां नहीं थी! पति की बात सच हो गई- स्कूटी चोरी हो चुकी थी!

घबराहट में मैंने तुरंत 100 नंबर घुमाया। पुलिस को अपनी लोकेशन दी, स्कूटी का नंबर बताया और...

रोते हुए कहा कि चाबी इग्नीशन में ही छूट गई थी।

अब बारी थी यमरा। ज यानी अपने पति🤵‍♂️ को फोन करने की।

मैंने कांपते हाथों से नंबर डायल किया और बड़े प्यार से बोला -

"हेलो डार्लिंग... जब मैं कोई बड़ा कां। ड करती हूँ, तो उन्हें डार्लिंग ही कहती हूँ, वो... मैं चाबी स्कूटी में ही भूल गई थी और मेरी स्कूटी चोरी हो गई है!"

फोन की दूसरी तरफ सन्नाटा छा गया। 🥹मुझे लगा अब तूफान आएगा, वो चिल्लाएंगे, फोन काट देंगे...

तभी फोन से एक दहाड़ सुनाई दी -"बे/वकूफ ! महा-बे/वकूफ ! ओ नॉ। नसेंस औ। रत!!!"

मैं चुपचाप उनकी डांट सुन रही थी, तभी पति ने गुस्से में चिल्लाते हुए जो कहा, उसे सुनकर मेरे पैरों तले जमीन निकल गई -"अरी ओ अ'क्ल की दु/श्मन ! आज सुबह मैं खुद तुझे मीटिंग के लिए

छोड़ कर आया था! तेरी स्कूटी तो घर पर खड़ी है!"😜

मेरे जान में जान आई, मैं खुश होकर बोली-"ओह! बैंक गॉड! तो फिर आप जल्दी से मुझे लेने आ जाइए ना?"

पति (रोने जैसी आवाज में) - "मैं आ तो जाता... लेकिन पहले इस पु/लिस वाले को तो समझा ! जो मुझे आधे घंटे से पकड़ कर बैठा है और पूछ रहा है कि-बता बे चोर, ये स्कूटी किसकी है?"😂😂😂😂

कोई टिप्पणी नहीं

funny

  एक महिला ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे...😂😂😂😂😂😂😂 एक लंबी मीटिंग खत्म करने के बाद मैं होटल से बाहर आ...

Blogger द्वारा संचालित.