funny story
😛 हंसना जरूरी है 😛
🤪 भरोसा 🤪
नौकर रामू गुस्से में उबलते हुए अपने मालिक से बोला
"हम यहां कल से काम नहीं करेंगे । हम जा रहे हैं अपने गांव ! हमारा हिसाब कर दीजिए!"
मालिक का तो पता नहीं पर मालकिन रामू की बातों से घबरा गई। आजकल पति तो बहुत मिल जाते हैं पर एक अच्छा नौकर किस्मत से मिलता है । रामू के काम से मालकिन बहुत प्रसन्न थी । उसने जैसे ही रामू के घर छोड़कर जाने की बात सुनी, उसे हार्ट अटैक आते आते बचा । वह तपाक से बोली
"ऐसा क्या कह दिया साहब ने जो तुम इस कदर नाराज हो गए कि यहां से जाने की बात करने लगे"
"आप बीच में मत पड़ो मालकिन ! हम तो बस आपके खातिर इस घर में रुके रहे वरना कब के छोड़कर जा चुके होते?"
"पर हुआ क्या है ? कुछ तो बताओ!"
"अब का बताएं मालकिन ! मालिक का हमारे ऊपर कौनो भरोसा नाही है। अब आप ही बताओ, कैसे काम करें हम यहां पर?"
अब मालिक को भी ताव आ गया
"देख रामू ! फालतू बकवास क्यों कर रहा है ? अरे, तुझ पर तो मुझे इतना विश्वास है जितना मुझे मेरी बीवी पर भी नहीं है ! और तू मुझ पर ही इल्जाम लगा रहा है!"
"नहीं मालिक, आप फिर झूठ बोल रहे हैं। आपको हमारे ऊपर तनिक भी भरोसा नहीं है । हम सच कह रहे हैं!" रामू अपनी बात पर अड़ गया।
"कैसी बातें करता है रे तू ! कैसे नहीं है तुझ पर भरोसा ! देख ! ये हमारे घर की सभी चाबियां यहां टेबल पर पड़ीं रहतीं हैं कि नहीं ? अब तू ही बता , इससे ज्यादा भरोसा और क्या हो सकता है ?" मालिक चिल्लाते हुए बोला ।
"क्यों बेवकूफ बना रहे हैं मालिक ! हमें सब पता है । ये चाबियां हमने लगाकर देख लीं हैं । इनमें से एक भी चाबी किसी भी ताले में नहीं लगी । अब आप ही बताओ, है क्या आपको हम पर भरोसा ?"
मालिक और मालकिन का मुंह खुला का खुला रह गया।
😛😛😛
Post a Comment