hindi story
"बहू ने पैकिंग शुरू की... लेकिन रुक गई! क्यों? जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!
एक लड़का एक लड़की एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे। लड़के का नाम अमित था और लड़की का नाम किरन .. दोनों शादी भी करना चाहते थे। दोनों ने अपने घर में बात की घर वाले तैयार हो गए, शादी भी हो गई। दोनों ही बहुत खुश थे उनके घर वाले भी बहुत खुश थे।
लेकिन किरन और उसकी सास में बिल्कुल भी नहीं बनती... रोज कुछ ना कुछ झगड़ा या कोई बात हो ही जाती। पहले तो इन बातों को किरन इग्नोर करते रही।
अमित बहुत परेशान होता, रोज रोज झगड़ा देख कर... और भी परेशानियां थी, ऑफिस जाता काम में उसका मन नहीं लगता। वह अपनी पत्नी और अपनी मां के बारे में ही सोचता रहता कि किसी तरह झगड़ा बंद हो... लेकिन ऐसा नहीं हुआ रोज झगड़ा होता ही रहा। तभी उसने फैसला किया कि मैं अपनी फैमिली से अलग रहूंगा? उसकी पत्नी यह जानकर पहले तो बहुत खुश हुई....
लेकिन बाद में ....
सोचने लगी? क्या यह ठीक रहेगा, हम अलग रहेंगे ...
पहले अपना घर छोड़ आई और अब ससुराल भी छोड़ दूं....
उसका पति भी मन ही मन अपनी फैमिली को नहीं छोड़ना चाहता था, लेकिन अपनी पत्नी को खुश देखने के लिए अपनी फैमिली से अलग रहना चाहता था ..,
फिर उसने अपनी पत्नी से कहा, आज सामान पैक करो? शाम को हम अलग घर में रहेंगे।
दिन में उसकी पत्नी सामान पैक करने लगी, तभी उसने सोचा जब वह अपना परिवार छोड़ कर आई थी तो उसे कितनी तकलीफ हुई थी? बहुत रोई थी वह... आज जब उसका पति अपनी फैमिली से अलग होगा, तो वही तकलीफ उसे भी होगी?
उसने सामान पैक नहीं किया और घर के काम में लग गई। शाम को उसका पति आया तो बोला? तुमने सामान क्यों नहीं पैक किया?
किरन बोली- मैं इस घर को छोड़कर नहीं जाऊंगी? अपनी फैमिली से दूर नहीं रहूंगी... एक बार अपनी फैमिली को छोड़ कर आई हूं , पर दोबारा नहीं छोड़ सकती...
लड़ाई झगड़े तो हर घर में होती हैं? तो क्या सब घर छोड़ देते हैं ... किरन बोली
अमित तुम खुद बताओ, अपनी माँ से दूर हो कर क्या खुश रहोगे? या तुम्हारी माँ खुश रहेगी....
जिसने तुमको जन्म दिया हैं, बचपन से तुमको खिला पिला कर आज इतना बड़ा किया? क्या उसे तकलीफ़ नही होगी....
यह सब सुनकर उसके पति की आंखों में आंसू आ गए....
तभी उसकी पत्नी बोली, मुझे पता है मां से अलग होने का दर्द क्या होता है?
आज मैं एक पत्नी हुं... कल मैं भी मां बनूँगी, मेरा भी लड़का होगा अगर वह अलग होगा... तो मुझे भी दर्द होगा, मेरा भी दिल रोएगा....
तभी किरन की सास जो ये सब सुन रही थी आकर उसे गले से लगा लिया, और बोली बहू... आज से सारे झगड़े खत्म...
तुमने मेरी आंखे खोल दी? अब हम कभी झगड़ा नही करेंगे... आपस में मिल कर रहेंगे, एक मां बेटी की तरह.... सब बहुत खुश हो गये ,,,,,,?
अगर औरत चाहें तो किसी को भी बदल सकती है? कोई इन्सान हो या ससुराल हो ...... #photochallenge #storytelling #motivation #baseball #ExplorePage #anjurajgor #viral
Post a Comment