funny kahani
मुंबई के एक बड़े बैंक में एक बुज़ुर्ग महिला आई।
वह सीधे मैनेजर के केबिन में गई और बोली, "मुझे बैंक में कुछ पैसे जमा करने हैं।"
मैनेजर: "कितने पैसे हैं?"
बुज़ुर्ग महिला: "शायद इक्कीस लाख!!"
मैनेजर: "वाह, बहुत बढ़िया, आपके पास तो बहुत पैसा है!! आप क्या करते हैं?"
बुज़ुर्ग महिला: "कुछ खास नहीं, बस शर्ते लगाती हूँ!"
मैनेजर: "क्या? आपने शर्ते लगाकर इतना पैसा इकट्ठा कर लिया है?कमाल है..."
बुज़ुर्ग महिला: "कमाल की बात नहीं, बच्चे! मैं तो अब भी एक लाख रुपये की शर्त लगा सकती हूँ, कि आपने विग पहन रखी है!!"
मैनेजर: (मुस्कुराते हुए..)"अरे दादी, मैं तो अभी जवान हूँ, मेरे सिर पर असली बाल हैं। मैं विग नहीं पहनता!!"
"तो फिर आप शर्त क्यों नहीं लगाते?" बुज़ुर्ग महिला ने कहा!
मैनेजर ने सोचा, अगर बुढ़िया एक लाख रुपये खर्च करने आई है, तो क्यों न इसका फ़ायदा उठाया जाए?... यह सच है कि हम विग नहीं पहनते।
मैनेजर एक लाख रुपये की शर्त लगाने को राज़ी हो गया।
बुढ़िया बोली, "मामला एक लाख रुपये का है, इसलिए कल सुबह ठीक दस बजे मैं अपने वकील के साथ आऊँगी और उनके सामने शर्त का नतीजा तय किया जाएगा।"
मैनेजर: "ठीक है।"
मैनेजर को रात भर नींद नहीं आई, उसका मन और विचार एक लाख और बुढ़िया के इर्द-गिर्द ही घूम रहे थे।
सुबह ठीक दस बजे बुढ़िया अपने वकील के साथ मैनेजर के केबिन में आई और बोली... "क्या आप तैयार हैं?"
मैनेजर: "हाँ!!"
बुढ़िया: "वकील साहब भी यहीं हैं और मामला एक लाख रुपए का है, इसलिए मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूँ कि आपने विग लगायी है या नही! इसके लिए मैं बस अपने हाथों से आपके बाल हल्के से खींचना चाहती हूँ!!"
मैनेजर ने एक पल सोचा और सिर हिला दिया।
बुढ़िया मैनेजर के पास गई और धीरे-धीरे मैनेजर के बाल खींचने लगी। उसी समय, अचानक वकील साहब दीवार पर अपना सिर पटकने लगे।
मैनेजर ने पूछा... "वकील साहब, क्या हुआ?"
बुढ़िया बोली.. "कुछ नहीं, वो बहुत सदमे में है। मैंने उससे पाँच लाख की शर्त लगाई थी कि मैं आज सुबह दस बजे शहर के सबसे बड़े बैंक के मैनेजर के बाल खींचने की कोशिश करूँगी।"
नमोस्तुते! म
Post a Comment